अलीगढ़ नगर निगम ने बेगम अज़ीज़ुन निसा हॉल, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अपने शहर को रहने के लिए बेहतर कैसे बनाया जाए, इस पर एक सेमिनार आयोजित किया

रिपोर्ट : आयान अहमद

17 नवंबर, गुरुवार को नगर निगम ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बेगम अजीजुन्निशा हाल में संगोष्ठि का आयोजन किया गया। संगोष्ठि के ज़रिये विद्यार्थियों को बताया गया की किस तरह से वो अपने शहर को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। संगोष्ठी का आयोजन नगर आयुक्त श्री अमित आसेरी और जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के दिशा निर्देशों पर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे बेगम अजीजुन्निशा हाल के कॉमन रूम मे हुई। सबसे पहले पी आर ओ, स्मार्ट सिटी, उमैर इफ्तिखार ने इज ऑफ लिविंग इंडेक्स और सरकार द्वारा चलाए जा रहे सिटीजन परसेप्शन सर्वे के बारे में जानकारी देने के लिए प्रस्तुति दी। अपनी प्रस्तुति के जरिए उमैर इफ्तिखार ने बताया कि किस तरह नगर निगम हेल्थ एटीएम, स्मार्ट रोड, पार्कों के सुंदरीकरण जैसी अलग अलग योजनाओं के जरिए शहर वासियों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के तौर पर सहायक नगर आयुक्त सुश्री पूजा श्रीवास्तव भी संगोष्ठी में मौजूद रहीं। सहायक नगर आयुक्त सुश्री पूजा श्रीवास्तव ने छात्राओं को समझाया कि किस तरीके से नगर निगम विद्यार्थियों कि सुविधाओं के लिए स्मार्ट क्लासेस और स्वच्छता के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। केवल यही नहीं शहर की महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए शहर में सर्विलांस के लिए कैमरे लगाए गए हैं और आपातकालीन स्थितियों के लिए जगह-जगह पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए हैं।
सहायक नगर आयुक्त ने अपने संबोधन में सेहत के विषय पर भी चर्चा करते हुए डेंगू के विषय पर छात्राओं को जागरूक किया। सहायक नगर आयुक्त ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बढ़ते हुए डेंगू के मामलों पर चिंता जताई और डेंगू से बचाव के उपाय बताए।
संगोष्ठी के दौरान सहायक नगर आयुक्त सुश्री पूजा श्रीवास्तव ने छात्राओं को केंद्रीय सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में भी जानकारी दी और विराम इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरीके से नगर निगम शहर को साफ बनाने के लिए पहल कर रहा है। 
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं ने सहायक नगर आयुक्त से अपने सवाल पूछे और नगर निगम की कार्यशैली को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। सवाल-जवाब के दौरान छात्राओं ने मेंटल हेल्थ, स्वच्छता और वुमन हाइजीन से जुड़े सवाल और सुझाव प्रस्तुत किए जिनका जवाब सहायक म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा संतोषजनक रूप से दिया गया।

Comments

Popular Posts