वर्ल्ड साइकिल डे पर अलीगढ़ में निकली साइकिल रैली

रिपोर्ट: आयान अहमद


3 जून 2022, शुक्रवार को वर्ल्ड साइकिल डे के मौके पर अलीगढ़ शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली  का आयोजन अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के तत्वाधान में किया गया और इसके आयोजन में एएमयू के फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने स्मार्ट सिटी अलीगढ़ का सहयोग किया।


साइकिल रैली की शुरुआत सुबह 6 बजे घंटाघर से हुई और रैली शमशाद मार्केट चौराहे पर समाप्त हुई। इस रैली में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के सीईओ और म्युनिसिपल कमिश्नर गौरांग राठी समेत लगभग 200 लोगों ने हिस्सा लिया। साइकिल रैली का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है। साइकिल रैली के प्रतिभागियों को स्मार्ट सिटी की तरफ से एएमयू फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में जलपान कराया गया।


गौरतलब है कि यह साइकिल रैली भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के फिट इंडिया और साइकिल फॉर चेंज कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।


अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के सीईओ गौरांग राठी ने बताया की पैडल ग्रीन कार्यक्रम के जरिए लोगों को मोटरवाहन रहित यातायात के माध्यम इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश की जा रही है।  साथ ही साथ धरती को हरा भरा बनाए रखने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।


Comments